अहमदाबाद में देखने लायक स्थल और पर्यटन
1. Ahmedabad
History
अहमदाबाद का नाम सुल्तान अहमद शाह के
नाम पर रखा गया है। सुल्तान अहमद शाह ने इस शहर की स्थापना 1411 ईसवी में की थी। इस शहर को भारत का मेनचेस्टर भी कहा जाता है। वर्तमान
समय में, अहमदाबाद को भारत के गुजरात प्रांत के एक प्रमुख औद्योगिक शहर के
रूप में जाना जाता है। ऐतिहासिक तौर पर, भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान अहमदाबाद प्रमुख शिविर आधार रहा
है। इसी शहर में महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना की और स्वतंत्रता
संघर्ष से जुड़ें अनेक आन्दोलन की शुरुआत भी यही से हुई थी। अहमदाबाद बुनाई के
लिए भी काफी प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यह शहर व्यापार और वाणिज्य केन्द्र के रूप
में बहुत अधिक विकसित हो रहा है। अंग्रेज़ी हुकूमत के दौरान, इस जगह को फ़ौज़ी तौर पर इस्तमाल किया जाता था। अहमदाबाद इस प्रदेश
का सबसे प्रमुख शहर है।
2. झूलता मीनारा
सिद्धि
बारिश की झूलती मीनारें मुस्लिम स्थापत्य सिर्फ कला के अद्भुत उदाहरण है |उसे
देखने वाले मीनारों की विशेषता यह है |कि
एक पर दबाव पड़ने पर दूसरी अपने आप हिलने लगती है |मल्लिक
सारंग सा ने इसका निर्माण करवाया था मीनारों का देश विदेश में कहीं कोई सानी नहीं
है
3. जामा मस्जिद
जामा
मस्जिद का निर्माण 1423 ईसवी में किया गया। पश्चिम भारत में स्थित
यह बेहद ही खूबसूरत मस्जिद है। इसे
अहमदशाह ने बनवाया था शहर के मध्य में स्थित मस्जिद में 206 और
15 गुबंद
है |देश
की सबसे सुंदर मस्जिदों में इसकी गिनती की जाती है|
मस्जिद की दीवारों पर हिंदू स्थापत्य
कला के सुंदर नमूने देखने को मिलते हैं |यह
मस्जिद पीले बलुआ पत्थरों से निर्मित है|
यह
मस्जिद बेहतरीन कारीगरी का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करता है।
4. भद्र किला
इसे
भी अहमदशाह दारा बनाया गया था यह किला वास्तुकला का खूबसूरत नमूना है इसके सामने
तीन दरवाजा के नाम से एक सुंदर द्वार है| जिसका
इस्तेमाल सुल्तान शहर में होने वाले कार्यक्रमों को देखने के लिए करता था मराठों
ने इस लिए को जीतकर इसमें भद्रकाली का मंदिर बनवाया था और यह नाम दिया|
5. काकरिया झील
इस झील
का निर्माण कुतुब-उद्-दीन ने 1451 ईसवी
में करवाया था। आज के समय में अहमदाबाद के निवासियों के बीच यह जगह सबसे अधिक
प्रसिद्ध है। इस झील के चारों ओर बहुत ही खूबसूरत बगीचा है। झील के मघ्य में बहुत
ही सुंदर द्वीप महल है। जहां मुगल काल के दौरान नूरजहां और जहांगीर अक्सर घूमने
जाया करते थे।
यह
मस्जिद सुल्तान की हिंदू पत्नी रूपमती के लिए निर्मित किया गया | यह
मस्जिद स्थापत्य कला की दृष्टि से बहुत सुंदर और देखने लायक है| 3 गुबंद
और 12 स्तंभों
पर टिका हुआ है | मस्जिद
के अंदर मध्य भाग में खड़े होने पर प्रकाश दिखाई देता है| जबकि
वहां सूर्य की कोई किरण नहीं पहुंचती फिर भी प्रकाश दिखाई देता है|
7. गांधी आश्रम

इस
आश्रम की स्थापना महात्मा गांधी ने 1915 ईसवी
में की थी। यहीं से गांधी जी ने दांडी यात्रा की शुरूआत की थी। इसके अलावा यहां
प्रमुख भारतीय स्वतंत्रता आंदोलनों की नींव भी रखी गई।
8. नल सरोवर
यह
स्थल पक्षी प्रेमी पर्यटकों के लिए है | यहां
अलग-अलग तरह के सीभी पक्षी दिखाई देते हैं |शहर
से करीब 50 किलोमीटर
दक्षिण पश्चिम में आया है |इस
झील में छोटे छोटे टापू है| दूर-दूर
से प्रवासी आते हैं यह सरोवर अहमदाबाद में पर्यटक के लिए सबसे अच्छा स्थल है|
9. अडालज की बाव
अडालज
की वाव अहमदाबाद से 15 किलोमीटर
दूर है| पुरानी
बातों से जाना जाता है कि यह वहां पानी को इकट्ठा
करने के लिए बनाई गई थी |अडालज
की वाव मतलब शिडीओ वाला कुआं इसमें उतरने के लिए सीड़िया बनाई गई है |इस वाव्
में दिवालो
पर अच्छी कारीगरी है| यह
देखने लायक है |यह
लोग बाहरी देश से भी आते हैं| अडालज
की वाव अहमदाबाद में अडालज में ही है|
10. सायन्स सिटी
अहमदाबाद
से 6 किलोमीटर
दूर पश्चिम तरफ है साइंस सिटी में अलग अलग तरह के वैज्ञानिक प्रयोग बताए
गए हैं साइंस सिटी बच्चों के लिए खास आकर्षित स्थल है वहां विद्यार्थियों द्वारा
बनाए गए वैज्ञानिक प्रयोग है और आधुनिक सिस्टम भी है साइंस
सिटी में आधुनिक कृषि के प्रयोग है आधुनिक कृषि कैसे की जाती है उसकी खास जानकारी
है
यहां जाने के लिए
सबसे उत्तम समय अक्टूबर से फरबरी तक का है। इसके अलावा नौ दिनों तक चलने वाले
नवरात्रि उत्सव (अक्टूबर-नवम्बर) में भी जाया जा सकता है।
हवाई मार्ग-
यहां सरदार
वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट है। यह प्रमुख भारतीय शहरों के साथ साथ विदेशों जैसे, कोलंबो, मशकट, लंदन और न्यूयार्क को भी जोड़ता है।
रेल मार्ग-
अहमदाबाद स्टेशन
देश के लगभग सभी प्रमुख स्टेशनों से सीधे तौर पर जुडा हुआ है।
सड़क मार्ग-
अहमदाबाद की दूरी
मुम्बई से लगभग 545 किलोमीटर तथा
दिल्ली से 873 किलोमीटर है।
यहां मुम्बई से बस द्वारा भी जाया जा सकता है।









No comments:
Post a Comment