Tuesday, 23 May 2017

जुकरबर्ग 13 साल बाद हॉस्टल के उसी रूम में पहुंचे, जहां लॉन्च किया था FB

loading...

33 साल के अरबपति मार्क जुकरबर्ग 13 साल बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के उसी कमरे में पहुंचे, जहां रहकर उन्होंने 13 साल पहले फेसबुक को लॉन्च किया था। इस दौरान फेसबुक के फाउंडर ने अपने कॉलेज के दिनों और वहां अपनी पत्नी प्रिसिला चान के साथ हुई मुलाकात को याद किया। जुकरबर्ग ने अपने इस दौरे का वीडियो भी शेयर किया है। जुकरबर्ग ने अपना ग्रेजुएशन पूरा नहीं किया था, लेकिन अब गुरुवार को यूनिवर्सिटी उन्हें इसकी मानद (Honorary) डिग्री देगा। हॉस्टल के रूम H-33 में रहते थे जुकरबर्ग...

- जुकरबर्ग ने 23 मिनट के इस वीडियो को मंगलवार को फेसबुक पर शेयर किया। इसमें वे कहते हैं, "13 साल पहले मैंने जिस जगह को छोड़ दिया था, वहां मैं पहली बार वापस गया। यही वह जगह है, जहां मेरी जिंदगी में कई खास मौके आए।"
- जुकरबर्ग हॉस्टल किर्कलैंड हाउस के रूम H-33 में रहते थे। वहीं रहकर उन्होंने 4 फरवरी 2004 को अपने लैपटॉप से फेसबुक को लॉन्च किया था।
प्रिसिला तब 18 की थीं और जुकरबर्ग 19 के
- वीडियो में जुकरबर्ग ने अपनी पत्नी प्रिसिला के साथ हॉस्टल की कई स्टोरीज शेयर की हैं। प्रिसिला भी उस वक्त हार्वर्ड के हॉस्टल में ही रहती थीं। दोनों की पहली मुलाकात वहीं हुई थी। प्रिसिला ने कहा, "मैं हॉस्टल में रहने के दौरान 18 साल की थी और जुकरबर्ग 19 के।
बीच में छोड़ दी थी ग्रेजुएशन की पढ़ाई
- जुकरबर्ग का ग्रेजुएशन 2000 में पूरा होना था, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने हार्वर्ड छोड़ दिया, लिहाजा उनकी ग्रेजुएशन की पढ़ाई अधूरी रह गई। हॉस्टल से निकलकर उन्होंने अपना पूरा फोकस सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म को डेवलप करने पर लगाया।
- आज फेसबुक दुनिया की सबसे ज्यादा पॉपुलर सोशल नेटवर्किंग साइट है और इसके करीब 2 अरब मंथली यूजर्स हैं।
कल ग्रेजुएशन सेरेमनी में स्पीच देंगे जुकरबर्ग
- हार्वर्ड यूनिवर्सिटी गुरुवार को जुकरबर्ग को मानद डिग्री देकर सम्मानित करेगा। इस मौके पर जुकरबर्ग ग्रेजुएशन सेरेमनी में स्पीच भी देंगे। 

- वीडियो में जुकरबर्ग कहते हैं, "हार्वर्ड से डिग्री हासिल करना मेरे लिए काफी मायने रखता है। यह मेरे माता-पिता के लिए और भी ज्यादा मायने रखता है जो वास्तव में चाहते थे कि मैं ग्रेजुएशन कर लूं। इस मौके पर उन्हें मुझ पर गर्व होगा।"
6 घंटे में ही वीडियो को 4 लाख लोगों ने देखा
- जुकरबर्ग के इस वीडियो को शेयर करने के 6 घंटे के अंदर ही 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। इस पर 4 लाख 88 हजार लोगों ने अपने रिएक्शन दिए। वीडियो को 27 हजार से ज्यादा बार शेयर भी किया जा चुका है।

 

No comments:

Post a Comment