Friday, 7 July 2017

शादी के पहले दिन इन बातों का रखें ध्यान............


हर नवविवाहिता के मन में डर होता है कि न जाने कि शादी के बाद उनकी पहली रोमांटिक लाइफ कैसी होगी। इसलिए पहली रात को लेकर कपल के मन में ढेर सारी बातें और हलचल मची रहती है। इस रात नए जोडे के मन में संकोच बना रहता है। चाहे लडका हो या लडकी शादी को लेकर दोनों ही उत्साहित होते हैं लेकिन साथ ही कहीं ना कहीं उन्हें कई तरह के डर भी सताते रहते हैं। तो आइये जानें शादी की पहली रात को लेकर नए कपल किन बातों को लेकर डरते हैं...

यह सच है कि हर नवविवाहित के जीवन का यह अनिवार्य हिस्सा है। फिर भी इसे लेकर कपल में तमाम आशंकाएं होती है, दरअसल, इस रात को उनकी लाइफ की एक नई शुरूआत होती है। इसलिए कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। 
रोमांस का सुख भोगना एक प्राकृतिक एहसास है। यदि अपने पहले अप्राकृतिक रूप से रोमांस भी किया है तो इसका रोमांटिक लाइफ पर कोई असर नहीं पडता है।


कई बार ऐसा होता है महिला मानसिक रूप से रोमांस के लिए तैयार नहीं होती है। तो पुरूषों को लगता है कि वो उनका सहयोग नहीं कर रही है। अगर आप पूर्ण शालीनता के साथ महिला से प्यार भरी बातें करेंगे और धीरे-धीरे समर्पित हो तो महिला इसके लिए धीरे-धीरे तैयार होने लगती है।


महिलाओं में 
महिलाओं का शर्म और लाज का गहना माना जाता है। शादी को लेकर महिलाएं के मन में बहुत से डर होते हैं। सबसे ज्यादा डर अपनी पहली रात को लेकर होता है, जिसमें उसे खुद को पूर्ण रूप से अपने पति के बाहों में समर्पित करना  होता है। इसके अलावा महिलाओं के मन में रोमांस को लेकर कई ऐसे सवाल होते हैं, जिन्हें वो किसी से संकोच के चलते पूछ भी नहीं पाती है। मन में चल रहे यह सवाल उलझन और डर बन जाता है।



यह डर महिला और पुरूष दोनों में स्वाभाविक है। पहली बार आपको भले ही थोडा अजीब सा लगे पर टाइम के साथ-साथ अंदर से यह डर खत्म हो जाता है। इस डर को खत्म करने के लिए रोमांस के पहले फ्लोरल प्ले जरूर करें। महिला इस बात का भी ध्यान रखे कि अगर पुरूष पूर्णतया समर्पित हेा जाए तो उसकी इच्छा को ध्यान मेंरखते हुए धीरे-धीरे खुद को भी समर्पण करे।

No comments:

Post a Comment